UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 24 & 25 दिसंबर 2025

मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न

प्रश्न: भारत में खेती करने वाले अधिकांश परिवार ————————————संस्थागत बाधाओं का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (GS-3)

प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न (WHATSAPP: 7428811251/9818187354 FOR MONTHLY PDF)

प्रश्न: ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वे ज़्यादातर मानसून के मौसम में प्रजनन करते हैं और मादा एक बारे में दस से ज्यादा अंडे देती हैं।
2. नर GIB, अंडों को सेने और चूजों की देखभाल में कोई भूमिका नहीं निभाते हैं।
3. भारत में, यह केवल राजस्थान में पाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: भारत में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती प्रमाणन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम (PGS) को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है।
2.राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम ( National Programme for Organic Production) को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है।
3. लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन (LAC) कार्यक्रम उन क्षेत्रों में प्रमाणन प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए शुरू किया गया है जहाँ रासायनिक खेती कभी नहीं की गई है।
4. क्षेत्रीय परिषदें पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम (PGS) के तहत कार्य करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(a) केवल 3 और 4
(b) केवल 1 और 2
(c) 2, 3 और 4
(d) 1, 3 और 4

प्रश्न: उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार अरावली पहाड़ियों और अरावली  रेंज की परिभाषाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. अरावली पहाड़ियाँ ऐसी भू-आकृतियाँ हैं जो स्थानीय उच्चावच से 100 मीटर ऊपर उठती हैं।
2. अरावली रेंज को उन सभी भू-आकृतियों के रूप में माना गया है जो दो आस-पास की पहाड़ियों के 500 मीटर के दायरे में मौजूद हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

प्रश्न: अरावली रेंज निम्नलिखित में से कितने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई है?
1. गुजरात
2. राजस्थान
3. हरियाणा
4. दिल्ली
5. मध्य प्रदेश
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल दो
(b) केवल तीन
(c) केवल चार
(d) सभी पाँच

प्रश्न: निम्नलिखित संरक्षित क्षेत्रों पर विचार कीजिए:
1. रणथंभौर टाइगर रिजर्व
2. सरिस्का टाइगर रिजर्व
3. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व
उपर्युक्त में से कौन से टाइगर रिजर्व अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: निर्वाचक न्यास (इलेक्टोरल ट्रस्ट) ट्रस्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कोई भी कंपनी एक इलेक्टोरल ट्रस्ट गठित कर सकती है।
2. इलेक्टोरल ट्रस्ट को व्यक्तियों और कंपनियों से मिले अंशदान और राजनीतिक दलों को दिए गए दान की रिपोर्ट हर साल निर्वाचन आयोग को देनी होती है।
3. उन्हें एक वित्तीय वर्ष में प्राप्त अंशदान का 100% लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत पंजीकृत राजनीतिक दलों को दान करना होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: ब्रह्मांड के संदर्भ में, पल्सर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सभी न्यूट्रॉन तारों को पल्सर के रूप में देखा जाता है।
2. पल्सर में प्रबल चुंबकीय क्षेत्र होते हैं।
3. एक पल्सर नियमित अंतराल पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन की किरणें उत्सर्जित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: ISRO द्वारा विकसित लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (LVM3) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह तीन-चरण वाला प्रक्षेपण यान है।
2. इसमें एक क्रायोजेनिक चरण भी है।
3. दिसंबर 2025 में, इसने सबसे बड़े वाणिज्यिक संचार उपग्रह को निम्न पृथ्वी कक्षा में स्थापित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

CLICK HERE TO DOWNLOAD MONTHLY COMPILED QUESTIONS (WITH ANSWERS AND EXPLANATIONS) IN PDFs

Get COMPILED Monthly or Annual UPSC Test PDFs from GS Times! 🌟

Sharpen your UPSC preparation with our Monthly Current Affairs Test Compilations — designed for both Prelims and Mains aspirants.

📘 Each Monthly PDF Includes:

  • 150 UPSC Prelims Current Affairs MCQs — with detailed answers and explanations
  • 26 Mains Model Questions — for writing practice (without answers)

💰 Subscription Options:

  • 🗓️ 1 Month PDF: ₹120
  • 📅 1 Year Subscription: ₹1300

📲 How to Subscribe:

  1. Make payment via Google Pay / Paytm / PhonePe to 9818187354
    (Choose ₹120 for 1 month OR ₹1300 for 1 year)
  2. After payment, WhatsApp your email ID to 9818187354 or 7428811251

📩 Email: [email protected]

Prepare Smart. Stay Consistent. Crack UPSC with GS Times!

error: Content is protected !!