भारत ‘अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम (IMDRF)’ का संबद्ध सदस्य बना

भारत अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम (IMDRF) का संबद्ध सदस्य बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 2024 में अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामक फोरम (International Medical Device Regulators Forum: IMDRF) में संबद्ध सदस्यता (Affiliate Membership) के लिए आवेदन किया था।

एक संबद्ध सदस्य के रूप में, भारत अन्य नियामकों के साथ तकनीकी विषयों पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए IMDRF के खुले सत्रों में भाग लेगा, नवीनतम चिकित्सा उपकरण नियामक रणनीतियों और ट्रेंड्स पर चर्चा करेगा, अपने अनुभव और अप्रोच पर प्रतिक्रिया प्रदान करेगा और चिकित्सा उपकरणों के लिए अपने नियामक फ्रेमवर्क के आधार के रूप में आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से IMDRF डाक्यूमेंट्स का उपयोग करेगा।

IMDRF दुनिया भर के चिकित्सा उपकरण नियामकों का एक स्वैच्छिक समूह है।

इसके सदस्यों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, जापान, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर  के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण  और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) शामिल हैं।

error: Content is protected !!