लिटिल प्रेस्पा झील

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्बानियाई-ग्रीक सीमा पर स्थित लिटिल प्रेस्पा झील (Little Prespa Lake ) धीरे-धीरे पानी के घटने के कारण सूखती जा रही है।

कभी पानी से भरा रहने वलै यह झील दक्षिण-पूर्वी अल्बानिया के क्षेत्र में ज्यादातर दलदली पानी के गड्ढे में तब्दील हो गई है।

लिटिल प्रेस्पा झील का अधिकांश हिस्सा, जिसे स्मॉल लेक प्रेस्पा के नाम से भी जाना जाता है, ग्रीक क्षेत्र में स्थित है, जिसका केवल दक्षिणी सिरा अल्बानिया में आता है।  

विशेषज्ञों के अनुसार, अल्बानिया में लिटिल प्रेस्पा झील के 450 हेक्टेयर में से कम से कम 430 हेक्टेयर दलदल में तब्दील हो गए हैं या सूख गए हैं।

निवासियों के लिए, दुर्भाग्य की शुरुआत 1970 के दशक में हुई, जब कम्युनिस्ट अधिकारियों ने पास के अल्बानियाई शहर कोरका के आसपास के खेतों की सिंचाई के लिए देवोल नदी का रुख मोड़ दिया। जलवायु परिवर्तन ने समस्या को और गंभीर कर दिया है।

error: Content is protected !!