G4, L.69 और C-10

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26 सितंबर, 2024 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के मौके पर L.69 और C-10 राष्ट्र समूहों की पहली संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान, श्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता में, इसके स्थायी और अस्थायी, दोनों श्रेणियों में सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया।  

L.69 वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधान मंत्री राल्फ ई. गोंजाल्विस ने की, जो  इस समूह  के प्रवक्ता के रूप में कार्य करते हैं।  

L.69 समूह में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, कैरिबियन, प्रशांत द्वीपीय देश और एशिया के देश शामिल हैं। भारत भी इस समूह में शामिल है।

वहीं C-10 अफ्रीकी संघ की 10 सदस्यीय समिति है।

इससे पहले, चार देशों के समूह (G4) ने 26 सितंबर, 2024 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता और सुधार की मांग करते हुए वैश्विक संस्था में तत्काल सुधार का आह्वान किया था। इसमें भारत के विदेश मंत्री ने भी भाग लिया।

बता दें कि G4 भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान का एक अनौपचारिक फोरम है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार की मांग कर रहा है।  

error: Content is protected !!