मंत्रिमंडल ने वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) के विकास को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) के विकास को मंजूरी दे दी है। यह चंद्रमा और मंगल से परे शुक्र ग्रह की खोज और अध्ययन के सरकार के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

शुक्र ग्रह, पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह है और माना जाता है कि इसका निर्माण पृथ्वी के समान परिस्थितियों में हुआ था।  

यह मिशन यह समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है कि ग्रहों का वातावरण बहुत अलग तरीके से कैसे विकसित हो सकता है।

अंतरिक्ष विभाग द्वारा पूरा किया जाने वाला ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ शुक्र ग्रह की सतह और उपसतह, वायुमंडलीय प्रक्रियाओं और शुक्र के वायुमंडल पर सूर्य के प्रभाव की बेहतर समझ के लिए शुक्र ग्रह की कक्षा में एक वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान की परिक्रमा करने की परिकल्पना की गई है।

उम्मीद है कि यह मिशन मार्च 2028 के दौरान उपलब्ध अवसर पर पूरा हो जाएगा।

वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) के लिए स्वीकृत कुल निधि 1236 करोड़ रुपये है, जिसमें से 824.00 करोड़ रुपये अंतरिक्ष यान पर खर्च किए जाएंगे।

शुक्र ग्रह (Venus) के बारे में

  • शुक्र, सूर्य से दूसरा ग्रह है और पृथ्वी का निकटतम पड़ोसी ग्रह है।
  • यह चार आंतरिक, स्थलीय (या चट्टानी) ग्रहों में से एक है, और इसे अक्सर पृथ्वी का जुड़वां कहा जाता है क्योंकि आकार और घनत्व में दोनों ग्रह समान हैं।
  • हालाँकि, जुड़वां ग्रह कहे जाने के बावजूद शुक्र और पृथ्वी की दुनियाओं के बीच बुनियादी अंतर हैं।
  • शुक्र के पास कार्बन डाइऑक्साइड से भरा एक घना, जहरीला वातावरण है और यह लगातार सल्फ्यूरिक एसिड के घने, पीले बादलों में डूबा रहता है जो गर्मी को फांसता है, जिससे अधिक ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा होता है।
  • भले ही बुध सूर्य के करीब है, लेकिन शुक्र हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है। शुक्र की सतह का तापमान लगभग 900 डिग्री फारेनहाइट (475 डिग्री सेल्सियस) है।
  • इसकी सतह जंग लगा लगी हुई रंग में दिखती है।
  • वैज्ञानिकों को लगता है कि संभव है कि कुछ ज्वालामुखी वहां अभी भी सक्रिय हों।
  • शुक्र की सतह पर हवा का दबाव बहुत अधिक है – पृथ्वी के 90 गुना से अधिक।
  • सौरमंडल के अधिकांश अन्य ग्रहों की विपरीत शुक्र अपनी धुरी पर पीछे की ओर घूमता है। इसका मतलब यह है कि, शुक्र पर, सूर्य पश्चिम में उदय होता है और पूर्व में अस्त होता है, यानी हम पृथ्वी पर जो अनुभव करते हैं, उसके विपरीत स्थिति है। वैसे हमारे सौर मंडल इस तरह का घूर्णन यूरेनस का भी है।

शुक्र ग्रह पर विभिन्न मिशन

  • शुक्र वह पहला ग्रह था जिसे किसी मानव अंतरिक्ष मिशन ने फ्लाई बाय/Explore किया था। नासा के मेरिनर-2 ने 14 दिसंबर, 1962 को बादलों से ढकी इस दुनिया को स्कैन किया था।
  • हाल के वीनस मिशनों में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की वीनस एक्सप्रेस और जापान की अकात्सुकी वीनस क्लाइमेट ऑर्बिटर शामिल हैं।
  • जून 2021 में, शुक्र के लिए तीन नए मिशनों की घोषणा की गई। NASA ने दो नए मिशनों (VERITAS और DAVINCI) की घोषणा की, और ESA ने एक (EnVision) की घोषणा की।
error: Content is protected !!