पेरिस पैरालंपिक 2024: भारतीय एथलीटों ने 7 स्वर्ण सहित 29 पदक जीते

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) जो पैरालिंपिक का 17वां संस्करण था, 8 सितंबर को फ्रांस की राजधानी पेरिस में संपन्न हुआ।

ये खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक पेरिस (फ्रांस) में आयोजित किए गए, और इसमें 22 खेलों में 549 पदक जीते गए।

चीन 94 स्वर्ण सहित 220 पदकों के साथ पैरालंपिक पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। ग्रेट ब्रिटेन 49 स्वर्ण के साथ पेरिस में दूसरे स्थान पर रहा, उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 36 स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।

भारत ने पदक तालिका में 18वां स्थान हासिल किया।

अमेरिका का लॉस एंजिल्स शहर 2028 में अगले पैरालंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी करेगा।

भारतीय दल ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 29 पदकों के साथ अपने ऐतिहासिक पेरिस पैरालंपिक अभियान का समापन किया। पैरालंपिक में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय टीम ने पांच खेलों में 29 पदक जीते, जिनमें से 17 पदक ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं से आए।

इस उपलब्धि के साथ, भारत ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में अपने पहले के सबसे सफल अभियान को पीछे छोड़ दिया है, जहाँ उन्होंने पाँच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित 19 पदक हासिल किए थे।

28 अगस्त से 8 सितंबर तक 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हुए रिकॉर्ड 84 पैरा-एथलीटों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

भारत के लिए, अवनी लेखरा (महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1), सुमित अंतिल (पुरुष जैवलिन थ्रो F64), हरविंदर सिंह (पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन), नितेश कुमार (पुरुष एकल SL3), धरमबीर (पुरुष क्लब थ्रो F51), प्रवीण कुमार (पुरुष ऊंची कूद T64) और नवदीप सिंह (पुरुष जैवलिन थ्रो F41) ने स्वर्ण पदक जीते।

(Updated on 10 September)

error: Content is protected !!