भारत-फ्रांस वरुण अभ्यास 2024

भारतीय नौसेना का P-8I विमान फ्रांस में फ्रांसीसी नौसेना के साथ वरुण अभ्यास (Exercise Varuna) के 22वें संस्करण में भाग ले रहा है। यह P-8I विमान की यूरोप में पहली तैनाती है।

यह तैनाती भारतीय नौसेना के अलाइज़ विमान के 63 साल बाद हुई है, जो पूर्ववर्ती INS विक्रांत से संचालित होकर फ्रांस के हायरेस एयरबेस पर आखिरी बार उड़ा था।

भारत-फ्रांस द्विपक्षीय नौसैनिक वरुण अभ्यास 2-4 सितंबर तक भूमध्य सागर में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच गहन तालमेल और समन्वय को रेखांकित करते हुए उन्नत सामरिक अभ्यास शामिल होंगे।

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। बाद में इसे 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया

error: Content is protected !!