स्वीडन में 486 भूरे भालुओं को मारने का आदेश दिया गया

स्वीडन में देश के वार्षिक लाइसेंस प्राप्त शिकार की शुरुआत के समय लगभग 500 भालुओं को गोली मार दी गई। सरकार ने 21 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच कुल मिलाकर,  486 भूरे भालुओं (Brown bears)  को मारने की मंजूरी दी थी।

हालांकि वन्यजीव संरक्षकों ने इस “ट्रॉफी शिकार” को अनुचित ठहराया है क्योंकि यूरोपीय संघ के भीतर भूरे भालुओं की प्रजाति को सख्ती से संरक्षित किया जाता है।

पिछली सदी की शुरुआत में स्वीडन में भूरे भालु विलुप्त होने के कगार पर थे। 1927 में शुरू किए गए सुरक्षात्मक उपायों की बदौलत उनकी संख्या बढ़नी शुरू हुई।  

हालांकि संख्या में बढ़ोतरी के साथ इंसानों पर इसके हमले भी बढ़ते गए। इसीलिए स्वीडन में इन्हें मारने की अनुमति दी गई है ताकि इनकी संख्या को नियंत्रित रखा जा सके।  

भूरे भालू यूरोपीय संघ के भीतर एक सख्त संरक्षित प्रजाति है, जिसका अर्थ है कि उन्हें जानबूझकर नहीं मारा जाना चाहिए। हालाँकि, स्वीडिश शिकार अध्यादेश लाइसेंस प्राप्त शिकार की अनुमति देता है, जिसमें प्रत्येक काउंटी अपना कोटा तय करता है।

error: Content is protected !!