फ्लडवॉच इंडिया 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने केंद्रीय जल आयोग (CWC) द्वारा विकसित ‘फ्लडवॉच इंडिया’ (FloodWatch India) मोबाइल एप्लिकेशन का संस्करण 2.0 लॉन्च किया।

CWC ने देश में बाढ़ की स्थिति से संबंधित जानकारी और जनता को रियल टाइम के आधार पर 7 दिनों तक के बाढ़ पूर्वानुमानों का प्रसार करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करने के उद्देश्य से 17 अगस्त, 2023 को मोबाइल एप्लिकेशन का पहला संस्करण लॉन्च किया था।

पहले के संस्करण में 200 लेवल पूर्वानुमान स्टेशनों पर बाढ़ के पूर्वानुमान की जानकारी दी जाती थी।

इस ऐप का संस्करण 2.0 अतिरिक्त 392 बाढ़ निगरानी स्टेशनों पर वर्तमान जानकारी प्रदान करेगा, जिससे स्टेशनों की कुल संख्या 592 हो जाती है, इस प्रकार यूजर्स को देश भर में बाढ़ की स्थिति का व्यापक और विस्तृत पूर्वानुमान मिलेगा।

इसके अलावा, संस्करण 2.0  देश के 150 प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण की स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान करेगा जो उनके निचले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा।

error: Content is protected !!