स्टेट ऑफ द वर्ल्ड फॉरेस्ट 2024 रिपोर्ट

विश्व के वनों की स्थिति 2024 (The State of the World’s Forests 2024) के अनुसार, भारत ने 2010 से 2020 तक सालाना 2,66,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि किया। इस अवधि के दौरान सबसे अधिक वन क्षेत्र वृद्धि वाले शीर्ष 10 देशों में भारत तीसरा स्थान हासिल किया।

यह रिपोर्ट खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी की गई है।

22 जुलाई को जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 19,37,000 हेक्टेयर के अधिकतम वन क्षेत्र वृद्धि के साथ दुनिया में सबसे आगे है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया 4,46,000 हेक्टेयर के साथ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।

शीर्ष 10 देशों में शामिल अन्य देशों में चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया शामिल हैं।

रिपोर्ट में कुछ देशों में वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है। उदाहरण के लिए, इंडोनेशिया में 2021 से 2022 तक वनों की कटाई में 8.4% की गिरावट देखी गई, जबकि ब्राजील के अमेज़न में 2023 में वनों की कटाई में 50% की कमी देखी गई।

error: Content is protected !!