UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 13 जुलाई 2024

मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न

प्रश्न:  बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में, भारत ने गुटों से दूर रहकर और———————-रूस की आधिकारिक यात्रा के महत्व का परीक्षण कीजिये। (GS-2, अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न

प्रश्न: “नुकसान और क्षति प्रत्युत्तर कोष” (FrLD) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. दुबई में आयोजित COP 28 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में इस कोष का संचालन किया गया।
2. इस कोष के बोर्ड की मेजबानी के लिए फिलीपींस को चुना गया है।
3. G20 को कोष का अंतरिम ट्रस्टी बनाया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (EPR) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व प्रमाणपत्र केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी किए जाते हैं।
2. CPCB विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व योजना का प्रबंधन करता है।
3. जारी किए गए EPR प्रमाणपत्र तभी वैध माने जाते हैं, जब रीसाइकिलर वास्तव में रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक को बेचने में सक्षम हों।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: केंद्रीय सूचना आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. केंद्रीय सूचना आयोग के पास पीठों (बेंच) का गठन करने और नियम बनाने की शक्तियाँ हैं।
2. केंद्रीय सूचना आयोग का अधिकार क्षेत्र सभी केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक प्राधिकरणों तक फैला हुआ है।
3. केंद्रीय सूचना आयोग के निर्णय अंतिम और बाध्यकारी हैं।
उपर्युक्त  कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. महाबोधि मंदिर फल्गु नदी के पूर्व में है।
2. महाबोधि मंदिर परिसर यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है।
3. यहाँ पहला मंदिर सम्राट अशोक ने बनवाया था।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: हानले घाटी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है।
2. यहां चांगपा खानाबदोश चरवाहे प्राप्त होते हैं।
3. इसे डार्क स्काई रिजर्व भी घोषित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है / हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: टेनिस में, चैनल स्लैम क्या है?
(a) यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसमें कोई खिलाड़ी एक ही वर्ष में फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियनशिप, दोनों जीतने में सफल होता है।
(b) यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसमें कोई खिलाड़ी एक ही वर्ष में ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन, दोनों जीतने में सफल होता है।
(c) यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसमें कोई खिलाड़ी एक ही वर्ष में सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में सफल होता है।
(d) यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसमें कोई खिलाड़ी एक ही वर्ष में यूएस ओपन और विंबलडन चैंपियनशिप, दोनों जीतने में सफल होता है।

CLICK HERE FOR TODAY’S UPSC PT MCQs, ANS. and EXPLANATION PDF (ONLY FOR SUBSCRIBERS)

पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1500 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affairs MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF खरीद सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 130 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 1500 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 130 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251

error: Content is protected !!