भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2024 का आयोजन

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 16वां संस्करण विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई (मेघालय) में शुरू हुआ। यह अभ्यास 03 से 16 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है।

45 कर्मियों की एक भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व सिक्किम स्काउट्स की एक बटालियन कर रही है।

नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित होने वाला एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

पिछला संस्करण जुलाई 2023 में मंगोलिया में आयोजित किया गया था।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र मैंडेट के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

इस अभ्यास में अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में संचालन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!