UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 2 जुलाई 2024

मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न

प्रश्न:  भारत में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की प्रक्रिया ——————- परीक्षण कीजिये? (GS-2, राजव्यवस्था)

प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न

प्रश्न: : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
कथन I: ओडिशा सरकार ने राज्य में मौजूदा ताड़ के पेड़ों की कटाई को प्रतिबंधित कर दिया है।
कथन II: ताड़ के पेड़ बिजली गिरने के दौरान प्राकृतिक कंडक्टर के रूप में कार्य करते हैं।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I का सही स्पष्टीकरण है।
(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं और कथन-II कथन-I का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) कथन-I सही है लेकिन कथन-II गलत है।
(d) कथन-I गलत है लेकिन कथन-II सही है।

प्रश्न: प्रोजेक्ट नेक्सस के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. प्रोजेक्ट नेक्सस की शुरुआत विश्व बैंक द्वारा की गई है।
2. इसका उद्देश्य तत्काल सीमा पार रिटेल पेमेंट सुनिश्चित करना है
3. भारतीय रिजर्व बैंक “प्रोजेक्ट नेक्सस” में शामिल है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: “वाशिंगटन प्रोसेस” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. “वाशिंगटन सहमति” शब्द अर्थशास्त्री जॉन विलियमसन द्वारा गढ़ा गया था।
2. वाशिंगटन सहमति 1997-98 के एशियाई वित्तीय संकट का परिणाम थी।
3. वाशिंगटन सहमति को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक के विशेषज्ञों का समर्थन प्राप्त था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 3
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न: जीआई टैग वाली कॉफी ब्रांडों के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:
1. अरकू वैली अरेबिका कॉफी: आंध्र प्रदेश
2. बाबाबुदनगिरी अरेबिका कॉफी: कर्नाटक
3. मानसूनी मालाबार रोबस्टा कॉफी: केरल
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: राज्यसभा में सदन के नेता के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सबसे वरिष्ठ मंत्री, जो राज्यसभा का सदस्य है, सदन का नेता होता है।
2. राज्यसभा में सदन के नेता की नियुक्ति राज्यसभा के सभापति द्वारा की जाती है।
3. यदि प्रधानमंत्री स्वयं राज्यसभा के सदस्य हैं, तो वे सदन के नेता होते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

प्रश्न: भारतीय न्याय संहिता 2023 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मानहानि से जुड़ा अपराध, जो पहले भारतीय दंड संहिता में धारा 499 थी, अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के अंतर्गत आता है।
2. धोखाधड़ी, जो पहले भारतीय दंड संहिता में धारा 420 थी, अब भारतीय न्याय संहिता में धारा 318  है।
3. हत्या के लिए सजा पहले भारतीय दंड संहिता में धारा 302 में थी, अपराध अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के अंतर्गत आता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

CLICK HERE FOR TODAY’S UPSC PT MCQs, ANS. and EXPLANATION PDF (ONLY FOR SUBSCRIBERS)

CLICK HERE: SUBSCRIBE FOR 1 YEAR UPSC PRELIMS CURRENT QUIZ, ANS AND EXPLANATION

पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या डेली एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1500 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affiars MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF कर सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 130 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 130 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 130 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से का भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251

error: Content is protected !!