IUCN रेड लिस्ट में इबेरियन लिंक्स की संरक्षण स्थिति अपग्रेड की गई

IUCN की रेड लिस्ट सूची में इबेरियन लिंक्स/Iberian lynx (लिंक्स पार्डिनस) नामक वाइल्ड कैट की संरक्षण स्थिति में सुधार हुआ है।

पहले इसे लाल सूची में एंडेंजर्ड श्रेणी में शामिल किया गया था लेकिन अब इसकी स्थिति अपग्रेड करके वल्नरेबल कर दिया गया है।  

2001 में में इबेरियन लिंक्स की संख्या  62 थी जो 2022 में बढ़कर 648 हो गई है। इबेरियन लिंक्स जंगली बिल्ली की प्रजाति है।

इस कीस्टोन प्रजाति को बचाने के लिए इसके मुख्य आहार यूरोपीय खरगोश (ओरीक्टोलैगस क्यूनिकुलस) की संख्या बढ़ाई गई तथा भूमध्यसागरीय झाड़ी और जंगली क्षेत्र की रक्षा और पुनर्स्थापना के गई, तथा इन क्षेत्रों में मानव की  गतिविधियों के कारण होने वाली मौतों को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।  इ

बेरियन लिंक्स (लिंक्स पार्डिनस) की आबादी स्पेन और पुर्तगाल में पाई जाती है।

इबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) दक्षिण-पश्चिमी यूरोप में  एक प्रायद्वीप है जो स्पेन और पुर्तगाल में फैला हुआ है।

इसका नाम इसके प्राचीन निवासियों से लिया गया है जिन्हें यूनानियों ने इबेरियन कहा था, संभवतः एब्रो (इबेरस) के आधार पर, जो  इस प्रायद्वीप की दूसरी सबसे लंबी नदी (टैगस के बाद) है।

error: Content is protected !!