ब्राजील से एवोकाडो आयात करने की योजना

पहली बार, भारत ब्राजील से एवोकाडो (avocado) आयात करने की योजना बना रहा है, और इस कदम से आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगने की संभावना है।

एवोकाडो भारत में किस्म के आधार पर 100 रुपये से 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम  की दर से बिक रहा है। आयातित एवोकाडो की कीमत स्थानीय एवोकाडो से अधिक होती है।  

भारत में, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम में सीमित पैमाने पर यह फल उगाया जाता है, इसलिए सुपरमार्केट, स्थानीय बाजारों या ई-ग्रॉसर्स पर मिलने वाले अधिकांश एवोकाडो आयात किए जाते हैं।

अब तक, भारतीय मांग को ज्यादातर तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पेरू और अमेरिका से आयात करके पूरा किया जाता रहा है, लेकिन अब ब्राजील से आयात का विकल्प देखा जा रहा है।

एवोकाडो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण और मोनोअनसैचुरेटेड वसा का एक समृद्ध स्रोत के लिए जाना जाता है।  

मेक्सिको दुनिया का शीर्ष एवोकाडो उत्पादक है। ब्राजील विश्व में छठा सबसे बड़े एवोकाडो उत्पादक देश है।  

एवोकाडो उष्णकटिबंधीय अमेरिका (मेक्सिको) का नेटिव फल है।

एवोकाडो फलों में सबसे अधिक पौष्टिक है और इसे मानव आहार में नई दुनिया यानी नई वर्ल्ड (अमेरिका) का सबसे महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है

बीसवीं सदी की शुरुआत में एवोकाडो श्रीलंका से भारत में लाया गया।

एवोकाडो भारत में व्यावसायिक फल फसल नहीं है।

error: Content is protected !!