UN फोरम ऑन फॉरेस्ट

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में  6 मई से 10 मई 2024 तक आयोजित संयुक्त राष्ट्र फोरम ऑन फॉरेस्ट (United Nations Forum on Forests: UNFF) के 19वें सत्र में भारत ने भाग लिया।

यूएन फोरम ऑन फॉरेस्ट्स संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद ( ECOSOC) का एक फंक्शनल आयोग है।

इसकी सदस्यता सार्वभौमिक है अर्थात कोई भी देश इसका सदस्य हो सकता है।

2000 में अपनी स्थापना के बाद से, फोरम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें 2007 में पहला संयुक्त राष्ट्र फॉरेस्ट इंस्ट्रूमेंट, 2015 में वैश्विक वन वित्तपोषण सुविधा नेटवर्क (GFFFN), और 2017 में वनों के लिए पहली संयुक्त राष्ट्र रणनीतिक योजना 2030 और इसके छह वैश्विक वन लक्ष्यों को अपनाना शामिल है।  

error: Content is protected !!