QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024

University of Sussex

भारत का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग सूची 2024-विषय (QS World University Rankings list 2024) में डेवलपमेंट स्टडीज में सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय विश्वविद्यालय के रूप में उभरा है।

यह रैंकिंग लंदन स्थित उच्च शिक्षा एनालिटिक्स फर्म, क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) द्वारा जारी की गई।

विकास अध्ययन यानी डेवलपमेंट स्टडीज विषय के तहत जेएनयू को विश्व में 20वां स्थान दिया गया है। इसके अलावा, यह विश्वविद्यालय भूगोल, इतिहास, आधुनिक भाषाएँ, राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, मानव विज्ञान, अंग्रेजी भाषा और साहित्य और भाषाविज्ञान के विषयों में भी देश का शीर्ष रैंक वाला विश्वविद्यालय है।

विकास अध्ययन विषय के तहत, ससेक्स विश्वविद्यालय को शीर्ष वैश्विक संस्थान का दर्जा दिया गया

424 प्रविष्टियों के साथ कुल 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाई है, जो पिछले वर्ष 66 विश्वविद्यालयों द्वारा प्राप्त 355 प्रविष्टियों से 19.4% अधिक है।

रैंक किए गए विश्वविद्यालयों (69) की संख्या के मामले में भारत एशिया में 101 संस्थानों के साथ चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।

यह सूची अग्रलिखित मापदंडों के तहत विश्वविद्यालयों को रैंक करती है: अकादमिक रेप्युटेशन, एम्प्लायर रेप्युटेशन, प्रति पेपर साइटेशन और h-इंडेक्स साइटेशन।

error: Content is protected !!