शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम (Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Startup Forum) के चौथे संस्करण का 19 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में आयोजन किया गया। यह पहल SCO सदस्य देशों के बीच स्टार्टअप बातचीत को व्यापक बनाने, नवाचार के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को नया सोल्युशन विकसित करने पर केंद्रित है।

SCO सदस्य देशों में स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्‍टम को सशक्त बनाने के उद्देश्‍य से भारत द्वारा स्‍टार्टअप गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि निवेश और कॉरपोरेट कार्य गतिविधियों की पहुंच को सक्षम करने और मार्गदर्शन के माध्यम से स्टार्टअप को महत्‍व दिया जा सके।

गौरतलब है कि 16 सितंबर 2022 को समरकंद (उज्बेकिस्तान) में SCO राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देश स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए एक विशेष कार्य समूह (SWG) बनाने पर सहमत हुए थे।

साथ ही भारत को इस समूह का स्थायी अध्यक्ष बनाया बनाया गया था।

error: Content is protected !!