नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने ECOWAS की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की

अफ्रीकी साहेल क्षेत्र के तीन देशों नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने घोषणा की है कि वे “पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय (इकोवास/ECOWAS)” की सदस्यता को छोड़ रहे हैं।

पिछले चार वर्षों में तख्तापलट के कई घटनाओं में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों को हटाए जाने के बाद इन तीनों देशों की सदस्यता पहले ही निलंबित कर दी गई थी।

इन तीनों देशों ने संयुक्त रूप से कहा कि विदेशी शक्तियों के प्रभाव में इकोवास अपनी स्थापना के सिद्धांतों को धोखा दिया है तथा  आतंकवाद और असुरक्षा के खिलाफ लड़ाई में अपने सदस्य देशों की सहायता करने में विफल रहा है।

बता दें कि इकोवास उप-सहारा अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक ब्लॉक है। 15 देशों का यह ब्लॉक 1975 में सदस्य देशों के बीच आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था।

लैंडलॉक्ड तीन देशों का इकोवास से निकलना इन तीन देशों और तटीय पश्चिम अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार के लिए गंभीर रूप से विघटनकारी होगी।

साथ ही इन तींनो साहेल देशों में आर्थिक विकास के और कमजोर होने का खतरा है, जो पहले से ही दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल हैं।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में, माली, नाइजर और बुर्किना फासो ने एलायंस डेस एटैट्स डू साहेल (Alliance des États du Sahel) या AES का भी गठन किया था। 

error: Content is protected !!