प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 जनवरी 2024 को 19 बच्चों को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024″ (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से सम्मानित किया।

इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में बहादुरी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नवाचार की श्रेणी में एक-एक बच्चा, सामाजिक सेवा की श्रेणी में चार, खेल की श्रेणी में पांच और कला और संस्कृति की श्रेणी में सात बच्चे शामिल हैं।

हर साल, भारत सरकार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)’ प्रदान करके सम्मानित करती है।

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को राष्ट्रपति से एक पदक और एक प्रमाण पत्र प्राप्त होता है।

यह पुरस्कार बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण जैसी 7 श्रेणियों में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए दिया जाता है।

error: Content is protected !!