पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल 2024

पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल (Pakke Paga Hornbill Festival: PPHF) का 9वां संस्करण 18 जनवरी, 2024 को अरुणाचल प्रदेश के पक्के केसांग जिले के सेइजोसा शहर (Seijosa) में शुरू हुआ।

सेइजोसा पक्के टाइगर रिजर्व (Pakke Tiger Reserve: PTR) के पास स्थित है, जहां हॉर्नबिल पक्षी की चार प्रजातियां प्राप्त होती हैं। ये चार प्रजातियां हैं: रेथेड हॉर्नबिल (Wreathed), ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल, ओरिएंटल पिएड हॉर्नबिल (Oriental Pied) और  रूफस-नेक्ड हॉर्नबिल (Rufous-necked)

यह इस क्षेत्र की न्यीशी जनजातियों (Nyishi people) की पारंपरिक मातृभूमि है, जो अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जनजातीय समूह है।

पहली बार पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल 16-18 जनवरी, 2015 को आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य  पक्के टाइगर रिजर्व  में हॉर्नबिल के संरक्षण में  न्यीशी द्वारा निभाई गई भूमिका को सम्मानित करना था।

गौरतलब है कि  न्यीशी जनजाति पहले हॉर्नबिल का शिकार किया था और उनकी चोंचों का उपयोग पारंपरिक टोपी बनाने के लिए किया था। बाद में यही जनजाति हॉर्नबिल पक्षी का संरक्षक बन गए। 

error: Content is protected !!