हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) – 2023

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium: IONS) में नौसेना अध्यक्षों के सम्मेलन (CoC)) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

होस्ट देश थाईलैंड ने CoC के दौरान हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया और इस दौरान अगले दो वर्षों के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।

सबसे पहले, भारत द्वारा तैयार किए गए ध्वज को IONS फ्लैग के रूप में चुना गया।

सम्मेलन में कोरिया गणराज्य की नौसेना का नवीनतम ‘पर्यवेक्षक’ या आब्जर्वर के रूप में शामिल किया गया, जिससे हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की सामूहिक शक्ति बढ़कर 34 (25 सदस्य और 09 पर्यवेक्षक) हो गई है।

गौरतलब हैं कि इंडियन ओशन नवल सिम्पोजियम या हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) भारत की सोच का नतीजा है।

इसकी कल्पना में भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में एक ऐसे मंच के रूप में की गई थी, जो क्षेत्रीय रूप से समुद्री हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए एक ओपन और इंक्लूसिव फोरम प्रदान करे।

इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाना है।

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का पहला संस्करण फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय नौसेना ने दो साल (2008 – 2010) के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

error: Content is protected !!