इम्पेतिन्स करुप्पुसामयी-पौधे की एक नई प्रजाति की खोज

बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) के शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु के कलाकड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व (Kalakad Mundanthurai Tiger Reserve) से पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की है।

इस पौधे का नाम ‘इम्पेतिन्स करुप्पुसामयी’ (Impatiens karuppusamyi) रखा गया है। इस प्रजाति का नाम डॉ. एस करुप्पुसामी (मधुरा कॉलेज, तमिलनाडु) के नाम पर रखा गया है।

दक्षिण भारतीय आवृतबीजी (angiosperms) पौधों के वर्गीकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस प्रजाति को उनका नाम दिया गया है।

यह प्रजाति अपनी समान प्रजाति इम्पेतिन्स बिकोर्निस के साथ समानता दिखाती है, लेकिन छोटी पत्तियों, छह से आठ फूल लगने और छोटे फूल होने जैसी विशेषताओं के कारण यह थोड़ा भिन्न है।  

दुनिया भर में इम्पेतिन्स की 1000 से अधिक प्रजातियाँ हैं, जिनमें से 280 से अधिक भारत में पाई जाती हैं।

यह उष्णकटिबंधीय अफ्रीका, मेडागास्कर, भारत, श्रीलंका और चीन में व्यापक रूप से प्राप्त होती है।

error: Content is protected !!