ग्लोबल स्टॉकटेक (Global Stocktake: GST)

बेसिक समूह के देशों; जिसमें ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन शामिल हैं, ने दुबई में COP28 जलवायु वार्ता के दौरान जोर दिया है कि ग्लोबल स्टॉकटेक में विकसित देशों की विफलताओं का भी हिसाब देना चाहिए।

गौरतलब है कि ग्लोबल स्टॉकटेक (Global Stocktake: GST) वर्ष 2015 के पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का एक मूलभूत घटक है।

वैश्विक स्टॉकटेक देशों और हितधारकों के लिए यह देखने की एक प्रक्रिया है कि वे पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में कहां प्रगति कर रहे हैं – और कहां नहीं

स्टॉकटेक हर पांच साल में आयोजित होता है।

पहली बार स्टॉकटेक COP28 में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य 2025 तक पेरिस समझौते (राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान, या ‘NDCs’) के तहत जलवायु कार्य योजनाओं के अगले दौर को सूचित करना है।

error: Content is protected !!