ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला 21 नवंबर 2023 को गुजरात साइंस सिटी, अहमदाबाद में ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 (Global Fisheries Conference India 2023) का उद्घाटन किया। विश्व मात्स्यिकी दिवस (21 November) के अवसर पर इसक उद्घाटन किया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भारत के प्रत्येक राज्य को एक मछली अपनाने और उसकी जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “भारत की राज्य मछली पुस्तिका” (State Fishes of India Booklet) जारी की। पुस्तिका में स्टेट फिश (राज्य मछली) के रूप में अपनाई गई और राज्य जलीय पशु घोषित की गई 21 मछली प्रजातियों का विवरण है।

अन्य प्रमुख प्रकाशन “मत्स्यपालन सांख्यिकी वर्ष 2022 पर हैंडबुक” भी जारी किया गया, जिसका उद्देश्य मत्स्यपालन क्षेत्र के लिए प्रमुख डेटा बिंदु और प्रदर्शन संकेतक प्रदान करना है।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री ने डिजिटली ब्लैक स्पॉटेड क्रोकर (जिसे आमतौर पर घोल के नाम से जाना जाता है) को गुजरात की स्टेट फिश के तौर पर डिजिटली लॉन्च किया।

विश्व मात्स्यिकी दिवस (World Fisheries Day) के अवसर पर पुरस्कार वितरित किये गये।

फिशरीज के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य, उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय फिशरीज राज्य, असम को सर्वश्रेष्ठ हिमालयी फिशरीज क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्य का पुरस्कार दिया गया।

रामनाथपुरम (तमिलनाडु) को सर्वश्रेष्ठ समुद्री फिशरीज जिले के रूप में सम्मानित किया गया, सिवनी (मध्य प्रदेश), कामरूप (असम) ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय जिले और सर्वश्रेष्ठ हिमालयी और पूर्वोत्तर फिशरीज जिले का पुरस्कार जीता।

error: Content is protected !!