भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का आयोजन

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 21 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव (Indian Military Heritage Festival) के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य संवाद, कला, नृत्य, नाटक, गाथाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से सदियों से विकसित भारत की समृद्ध सैन्य संस्कृति और विरासत का उत्‍सव मनाना था।  

कार्यक्रम के दौरान, रक्षा मंत्री ने देश के प्राचीन सामरिक कौशल की खोज और समकालीन सैन्य क्षेत्र में एकीकरण के माध्यम से स्वदेशीय संवाद को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ भी लॉन्च किया।

कई सदियों पुराने एक लंबे और गौरवशाली सैन्य इतिहास और रणनीतिक संस्कृति के होते हुए भी, लोग इसके विभिन्न पहलुओं से काफी हद तक अनजान हैं। यह महोत्सव 21वीं सदी में सशस्त्र बलों के विकास के लक्ष्यों को संवाद के माध्यम से प्राप्‍त करते हुए सैन्य इतिहास और विरासत के साथ सार्वजनिक जुड़ाव के क्षेत्र में एक मानदंड स्थापित करने के लिए स्थापित किया।

महोत्सव का उद्देश्य भारतीय सैन्य संस्कृति, परंपराओं और इतिहास के अध्ययन को नया बल देना और ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल में ठोस मूल्य जोड़ना है। यह भारत और दुनिया से संबंधित सुरक्षा, सामरिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से संबंधित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मंच भी प्रदान करता है।

error: Content is protected !!