गुजरात के धोरडो को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिलने पर गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो (Dhordo village) गांव की सराहना की।

धोरडो ने 19 अक्टूबर को विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा घोषित 54 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों 2023 की सूची में जगह बनाई है। इन गांवों के नाम की घोषणा उज्बेकिस्तान के समरकंद में UNWTO महासभा के दौरान की गयी।

भारत की आठ प्रविष्टियों में से, धोरडो एकमात्र गाँव है जिसे यह सम्मान दिया गया है।

धोरडो

भारत के गुजरात में स्थित, धोरडो ने भारत की अध्यक्षता में आयोजित G20 की पहली पर्यटन कार्य समूह बैठक की मेजबानी की।

धोरडो थार रेगिस्तान में एक विशाल नमक का मैदान (giant salt marsh) है।

यहां प्रतिवर्ष रण उत्सव (Rann Utsav) आयोजित होता है। रण उत्सव के दौरान सफेद रेगिस्तान में प्रकृति के चमत्कार और कच्छ की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का जश्न मनाया जाता है।

UNWTO

सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए, UNWTO 2021 से गांवों को पर्यटन गांव घोषित करता रहा है। UNWTO संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है जो सतत पर्यटन के लिए पर्यटन को बढ़ावा देती है।

स्थानीय मूल्यों, सतत विकास, सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय व्यंजनों के संरक्षण में अग्रणी गांव इस पुरस्कार के विजेताओं में शामिल रहे हैं।

पुरस्कार के लिए कुल नौ पैमाने तय किये गये हैं।

error: Content is protected !!