फाउंडर इफ़ेक्ट (Founder Effect) क्या है?

फाउंडर इफ़ेक्ट (Founder effect) आनुवंशिकी से संबंधित है जो जीनोमिक परिवर्तनशीलता (genomic variability) में कमी को कहा जाता है।

यह तब घटित होता है जब व्यक्तियों का एक छोटा समूह एक बड़ी आबादी से अलग हो जाता है। समय के साथ, इनसे विकसित उप-आबादी में प्रारंभिक छोटे, अलग समूह के समान जीनोटाइप और भौतिक लक्षण होते हैं, लेकिन ये मूल बड़ी आबादी से बहुत भिन्न हो सकते हैं।

फाउंडर इफ़ेक्ट से यह पता चल सकता है कि कुछ सीमित जनसंख्या समूहों में कुछ वंशानुगत बीमारियाँ अधिक बार क्यों पाई जाती हैं।

कुछ मामलों में, फाउंडर इफ़ेक्ट नई प्रजातियों के उद्भव में भूमिका निभा सकता है।

फाउंडर इफ़ेक्ट जनसंख्या की बाधाओं के साथ-साथ अन्य कारकों के कारण भी उत्पन्न होते हैं, जिनमें प्रवासन, भौगोलिक अलगाव और यहां तक कि सांस्कृतिक और विवाह प्रथाएं, जैसे सजातीय विवाह और सगोत्र विवाह शामिल हैं।

error: Content is protected !!