चौथा ‘नदी उत्सव’
चौथा ‘नदी उत्सव’ (Nadi Utsav) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (IGNCA) के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (National Mission on Cultural Mapping: NMCM) और जनपद सम्पदा प्रभाग की ओर से 22 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष का ‘नदी उत्सव’ दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यमुना नदी के किनारे यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
भारतीय समाज ने नदियों को हमेशा सर्वोच्च सम्मान दिया है, नदियों को हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग माना है। नदी उत्सव’ नदी संस्कृति, इसकी परंपराओं, अनुष्ठानों और जल ज्ञान का दस्तावेजीकरण करने का एक प्रयास है।
संस्कृति मंत्रालय के अधीन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) पिछले कुछ वर्षों से बड़े पैमाने पर ‘नदी उत्सव ’ आयोजित कर रहा है।
इस उत्कृष्ट पहल की कल्पना डॉ सच्चिदानंद जोशी ने लोगों के बीच उनकी पारिस्थितिकी और पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने और संवेदनशील बनाने के लिए की थी।
‘नदी उत्सव’ 2018 में शुरू हुआ था , जिसका उद्घाटन कार्यक्रम गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाराष्ट्र के नासिक शहर में किया गया था।
दूसरा ‘नदी उत्सव’ कृष्णा नदी के तट पर स्थित आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में और तीसरा ‘नदी उत्सव ’ गंगा नदी के तट पर स्थित बिहार के मुंगेर शहर में आयोजित किया गया था।