मेडिकेन (Medicane)

हाल में लीबिया में आई बाढ़ की वजह एक दुर्लभ मेडिकेन’ (Medicane) डैनियल था। इसकी वजह से  सितंबर, 2023 में भूमध्य सागर के कई देशों, जैसे ग्रीस, तुर्किये और बुल्गारिया में भी बाढ़ आई।

दरअसल, मेडिकेन भूमध्य सागर में उत्पन्न उष्णकटिबंधीय हरिकेन या तूफान को कहते हैं।

लीबिया के लिए, जहां बारिश के कारण डर्ना शहर में बड़े पैमाने पर विनाश हुआ, घटना की भयावहता पहले दर्ज की गई घटनाओं से कहीं अधिक थी। लीबिया में पिछले 300 से 600 वर्षों में यह पहली इतनी भयावह  घटना थी।

error: Content is protected !!