हाई एटलस माउंटेन

मोरक्को में 8 सितंबर 2023 को  आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इस भूकंप का अधिकेंद्र मराकेश (Marrakesh) से 71 किमी (44 मील) दक्षिण-पश्चिम में हाई एटलस माउंटेन (High Atlas Mountains) में था।

मोरक्को में टेक्टोनिक गतिविधि में मुख्य रूप से यूरेशियन और न्युबियन (अफ्रीकी) प्लेटों का मिलना शामिल है। यूरेशियाई प्लेट न्युबियन प्लेट (Nubian Plate) पर दबाव डालती है जिसके कारण एटलस पर्वत का निर्माण हुआ

एटलस पर्वत मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से होकर गुजरता है।

हाई एटलस, जिसे ग्रैंड एटलस भी कहा जाता है, मध्य मोरक्को में एक पर्वत श्रृंखला है, जो एटलस पर्वत का सबसे ऊंचा हिस्सा है।

हाई एटलस माउंटेन वहीं हैं जहां इस हालिया भूकंप का अधिकेंद्र था।

हाई एटलस माउंटेन में एक अद्वितीय भूवैज्ञानिक विशेषता प्राप्त होती है जहां पृथ्वी की सबसे बाहरी और कठोर परत, जिसे स्थलमंडल या लिथोस्फेयर कहा जाता है, सामान्य से अधिक पतली है।

ये सभी विशेषताएं इस उच्च तीव्रता वाले भूकंप की घटना को प्रभावित किया गया होगा।

यह पर्वत सहारा रेगिस्तान को भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से अलग करता है .

“अटलांटिक” नाम इस पर्वत श्रृंखला से लिया गया है।

error: Content is protected !!