खारची पूजा (Kharchi Puja)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खारची पूजा (Kharchi Puja) के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

खारची पूजा उत्सव पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में मनाया जाता है। इसे ’14 देवताओं का त्योहार’ भी कहा जाता है। यह त्यौहार हर साल जुलाई या अगस्त में अमावस्या के आठवें दिन मनाई जाती है।

इस साल यह शुभ त्योहार 26 जून से शुरू हुआ।

यह त्योहार त्रिपुरा के लोगों के पूर्वज देवता चतुर्दश देवता के अनुष्ठान पर केंद्रित है।

यह अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है और समुदाय के समृद्ध इतिहास और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।

‘खारची’ शब्द दो त्रिपुरी शब्दों से बना है – ‘खार’ या खरता जिसका अर्थ है पाप और ‘ची’ या सी जिसका अर्थ है सफाई।

त्योहार के दौरान, त्रिपुरा के लोग अपने 14 देवताओं के साथ-साथ पृथ्वी की भी पूजा करते हैं। हालाँकि यह त्यौहार आदिवासी मूल का है, लेकिन यह त्रिपुरा के आदिवासी और गैर-आदिवासी, दोनों समुदायों द्वारा मनाया जाता है।

error: Content is protected !!