Global Liveability Index 2023: रहने के लिए सबसे अच्छा शहर है वियना

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने हाल ही में ‘विश्व में रहने योग्य सबसे अच्छे शहर 2023’ (Global Liveability Index 2023) की अपनी बहुप्रतीक्षित सूची जारी की है।

प्रमुख तथ्य

स्वास्थ्य देखभाल, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा और सस्टेनेबिलिटी नामक पांच मैट्रिक्स के आधार पर शहरों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।

इस वर्ष, इंडेक्स में 172 शहरों को शामिल किया गया। लगातार दूसरे वर्ष वियना (ऑस्ट्रिया) को दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर घोषित किया गया है।

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023 ने वियना की सफलता का श्रेय सस्टेनेबिलिटी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं और सांस्कृतिक तथा मनोरंजन की विविधता के नायाब संयोजन को दिया है।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन ने सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद क्रमशः दो ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न और सिडनी हैं।

अल्जीरिया के अल्जीयर्स, लीबिया के त्रिपोली और सीरिया के दमिश्क को रहने के लिए दुनिया के तीन सबसे बदतर शहरों का दर्जा दिया गया है।

error: Content is protected !!