इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा ने एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड पुरस्कार 2023 जीता

इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तक “रिबेल्स अगेंस्ट द राज: वेस्टर्न फाइटर्स फॉर इंडियाज फ्रीडम” (Rebels Against the Raj: Western Fighters for India’s Freedom) ने ऐतिहासिक जीवनी के लिए एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड पुरस्कार 2023 (Elizabeth Longford Prize for Historical Biography 2023) जीता है।

गुहा को £ 5,000 (लगभग ₹ 5 लाख) और एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड के संस्मरण, द पेबल्ड शोर की एक बाउंड कॉपी से सम्मानित किया गया है।

इतिहासकार गुहा की यह पुस्तक सात विदेशियों – चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी और एक आयरिश – की कहानी बताती है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे।

इनमें शामिल हैं; एनी बेसेंट, बीजी. हॉर्निमैन, फिलिप स्प्रैट, रिचर्ड राल्फ कीथन, सैमुअल स्टोक्स, मेडलिन स्लेड और कैथरीन मैरी हेलमैन

भारत आने के बाद स्टोक्स, स्लेड और हेलमैन ने अपना नाम क्रमशः सत्यानंद, मीरा बेन और सरला बहन रख लिया था।

एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड पुरस्कार 2003 में फ्लोरा फ्रेजर और पीटर सोरोस द्वारा ब्रिटिश इतिहासकार एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड की स्मृति में स्थापित किया गया था। हर साल यह ऐतिहासिक जीवनी में अनुकरणीय कार्यों को पुरस्कृत करता है। पुरस्कार इस वर्ष अपनी 20 वीं वर्षगांठ मना रहा है।

error: Content is protected !!