कखोव्का बांध (Kakhovka Dam)

कखोव्का बांध (Kakhovka dam)  दक्षिणी यूक्रेन में रूसी और यूक्रेनी सेना को अलग करने वाली नीप्रो नदी (Dnipro River) पर सोवियत काल का एक बड़ा बांध है।

यह बांध हाल ही में टूट गया था, जिससे पूरे युद्ध क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया।

यूक्रेन का मानना है कि \ रूस ने इसे नष्ट कर दिया था, जबकि रूसी अधिकारियों का कहना है कि यह यूक्रेनी गोलाबारी से नष्ट हो गया।  

30 मीटर (98 फीट) ऊँचा और 3.2 किमी (2 मील) लम्बे इस बांध को कखोव्का पनबिजली संयंत्र के हिस्से के रूप में निप्रो नदी पर 1956 में बनाया गया था।  

यह जलाशय क्रीमिया प्रायद्वीप को भी जल की आपूर्ति करता है, जिसे रूस ने 2014 में कब्जा करने का दावा किया है।

साथ ही यह जपोरिजिया (Zaporizhzhia) परमाणु संयंत्र को भी जल की आपूर्ति करता है, जो अभी रूसी नियंत्रण में है। यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र को जलाशय से शीतलक के लिए जल मिलता है।

error: Content is protected !!