INSV Tarini: 188 दिनों और 17,000 समुद्री मील की अंतर-महाद्वीपीय यात्रा

भारतीय मैरीटाईम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना उस समय दर्ज हुई जब आईएनएसवी तारिणी (INSV Tarini) 188 दिनों और 17,000 समुद्री मील की अंतर-महाद्वीपीय, ट्रांस महासागर यात्रा के सफल समापन पर 23 मई 2023 को गोवा बंदरगाह पर आईएनएस मंडोवी जेट्टी के साथ सुरक्षित खड़ा कर दिया गया ।

इसके छह सदस्यीय चालक दल में दो महिलाएं लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए भी शामिल थीं। INSV तारिणी की गोवा से केपटाउन होते हुए रीओ-डी-जेनेरियो की ऐतिहासिक यात्रा और वहां से वापसी का सफर 188 दिनों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना समुद्र में नौकायन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है, और यह अभियान दुनिया को परिभ्रमण करने के उसके मिशन का हिस्सा है।

कप्तान दिलीप डोंडे 2009-2010 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने, उसके बाद कमांडर अभिलाष टॉमी थे, जो सागर से पूरे विश्व की दो बार यात्रा की।

हाल ही में हुई गोल्डन ग्लोब रेस 2022 में, कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त) ने महत्वपूर्ण हासिल की।

error: Content is protected !!