हिंगोली में लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (LIGO-India) की आधारशिला रखी गयी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर 11 मई को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के हिंगोली में लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (LIGO-India) की आधारशिला रखी गयी।

महाराष्ट्र के हिंगोली में विकसित होने वाला LIGO-India विश्व में गिने-चुने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी में से एक होगा।

यह 4 किमी भुजा लम्बाई का एक अत्यंत संवेदनशील इंटरफेरोमीटर है जो ब्लैक होल तथा न्यूट्रन स्टार जैसे विशाल खगोल भौतिकी वस्तुओं के विलय के दौरान उत्पन्न गुरुत्वाकर्षण तरंगों की सैंसिंग करने में सक्षम है।

LIGO-India अमेरिका में संचालित दो वेधशालाओं हैनफोर्ड वाशिंगटन में और दूसरा लिविंगस्टन लूसियाना में- के साथ सिंक्रोनाइजेशन में काम करेगा।

error: Content is protected !!