वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समारोह मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation: IBC) ने 5 मई 2023 को वैसाख पूर्णिमा (Vesak Purnima) का शुभ दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने हिमालयी बौद्ध सांस्कृतिक संघ (HBCA) के समन्वय से राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया।

संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ और हिमालयी बौद्ध सांस्कृतिक संघ के साथ शाक्यमुनि के आशीर्वाद से बुद्ध का जन्म, उनके ज्ञान प्राप्त करने का दिन और महापरिनिर्वाण दिवस को मनाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था।

वैशाख बुद्ध पूर्णिमा (Vaishakh Buddha Purnima) पूरे विश्व में बौद्ध अनुयायियों के लिए वर्ष का सबसे पवित्र दिन है क्योंकि यह भगवान बुद्ध के जीवन की तीन मुख्य घटनाओं – जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है।

भारत में बौद्ध धर्म की उत्पत्ति के बाद से यह दिन विशेष महत्व रखता है।

1999 से इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘यूएन डे ऑफ वैशाख ‘ (UN Day of Vesak’) के रूप में भी मान्यता दी गई है। इस साल वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पांच मई को मनाई गयी।

error: Content is protected !!