Taam ja’ Blue Hole: मेक्सिको के पास सागर में एक विशाल ब्लू होल की खोज

 मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास चेतुमल खाड़ी (Chetumal Bay) में एक विशाल ब्लू होल (lue Hole) खोजा गया है और यह इस क्षेत्र में सबसे बड़ा और मनुष्य को ज्ञात दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल है।

यह ब्लू होल, जिसे ताम जा ‘ब्लू होल (Taam ja’ Blue Hole: TBH) या ‘डीप वाटर होल” नाम दिया गया है, समुद्र तल से 274.4 मीटर की गहराई का है।

बता दें कि अब तक रिकॉर्ड किया गया सबसे गहरा ब्लू होल, जिसे द ड्रैगन होल (The Dragon Hole) के नाम से जाना जाता है, की गहराई समुद्र तल से 300.89 मीटर  है और यह दक्षिण चीन सागर में स्थित है।

ब्लू होल समुद्र के तल के नीचे एक गुफा या सिंकहोल है। यह आम तौर पर समुद्र के तल पर खुले गोलाकार मुंह के साथ, नष्ट हुए चूना पत्थर से बनता है।

ब्लू होल वैज्ञानिकों के लिए प्रतिकूल वातावरण में जीवन के अस्तित्व का पता लगाने के अवसर प्रदान करते हैं।

ब्लू होल में ऑक्सीजन और जीवन के लिए अन्य महत्वपूर्ण मार्करों की कमी होती है, जिससे यह एक अन्य ग्रह पर रहने की क्षमता का अध्ययन करने के लिए एक आदर्श वातावरण बन जाता है।

error: Content is protected !!