प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

PM attends programme marking platinum Jubilee Celebrations of Guwahati High Court, in Assam on April 14, 2023.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2023 को असम के गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने असम पुलिस द्वारा डिजाइन किए गए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘असम कॉप’ का शुभारंभ किया। यह ऐप अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग सिस्टम (CCTNS) और वाहन राष्ट्रीय रजिस्टर के डेटाबेस की मदद से अभियुक्तों और वाहनों को खोजने की सुविधा प्रदान करेगा।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय

गुवाहाटी उच्च न्यायालय की स्थापना 1948 में हुई थी और इसने मार्च, 2013 तक असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के सात पूर्वोत्तर राज्यों के लिए साझा अदालत के रूप में कार्य किया।

वर्ष 2013 में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लिए अलग उच्च न्यायालय बनाए गए। गुवाहाटी उच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार के दायरे में अब असम, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश हैं।

गुवाहाटी में इसकी प्रमुख सीट है और कोहिमा (नागालैंड), आइजोल (मिजोरम) और ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में इसके तीन स्थायी पीठ हैं।

error: Content is protected !!