राष्ट्रपति ने गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 07 अप्रैल, 2023 को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 (GAJ UTSAV-2023) का उद्घाटन किया। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि हाथे हमारे देश का राष्ट्रीय धरोहर पशु है, इसलिए हाथियों की रक्षा करना हमारे लिए अपनी राष्ट्रीय धरोहर को संरक्षित करने वाली हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जो काम प्रकृति और पशु-पक्षियों के हित में हैं, वही मानवता और धरती माता के हित में भी हैं। हाथी रिजर्व वाले जंगल और हरित क्षेत्र बहुत प्रभावी कार्बन अवशोषक होते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाथियों को बहुत ही बुद्धिमान और संवेदनशील पशु माना जाता है।

वह मनुष्यों की तरह ही एक सामाजिक प्राणी हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट एलीफैंट का मुख्य उद्देश्य हाथियों की रक्षा करना, उनके प्राकृतिक आवासों को संरक्षितकरना और हाथी गलियारों को बाधा मुक्त बनाना है।

राष्ट्रपति ने कहा कि असम के काजीरंगा और मानस राष्ट्रीय उद्यान न केवल भारत में बल्कि वैश्विक रूप में अमूल्य धरोहर हैं। यही कारण है कि इन्हें यूनेस्को द्वारा ‘विश्व धरोहर स्थल’ का दर्जा प्रदान किया गया है।

error: Content is protected !!