क्रिएटिनिन लेवल अधिक होने से कूनो में साशा चीता का निधन

Representative image

नामीबिया से लाए गए आठ चीतों में से एक की 27 मार्च को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में मौत हो गई। साशा नामक इस चीता का निधन किडनी की बीमारी के कारण हुआ था।

साढ़े चार साल से अधिक की यह मादा चीता सितंबर 2022 में नामीबिया से स्थानांतरित किए गए आठ चीतों में से एक थी।

चीता साशा का गुर्दे (किडनी) की समस्या के कारण निधन हो गया क्योंकि उसका क्रिएटिनिन स्तर (Creatinine) बहुत अधिक था

क्रिएटिनिन (Creatinine) एक अपशिष्ट उत्पाद है जो शरीर की मांसपेशियों के सामान्य टूट-फूट से बनता है।

हर किसी के रक्तप्रवाह में क्रिएटिनिन होता है। इसका स्तर मायने रखता है।

error: Content is protected !!