Gymnothorax tamilnaduensis: तमिलनाडु में मोरे ईल की एक नई प्रजाति की खोज

 Kodeeswaran, Kantharajan, Mohapatra, Ajith Kumar & Sarkar, 2023

शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु में कुड्डालोर तट से दूर मुदासलोदाई मछली लैंडिंग सेंटर में मोरे ईल की एक नई प्रजाति (new species of Moray eel) की खोज की है।

इस प्रजाति का नाम तमिलनाडु के नाम पर जिम्नोथोरैक्स तमिलनाडुएंसिस (Gymnothorax tamilnaduensis) रखा गया है। इसका कॉमन नाम तमिलनाडु ब्राउन मोरे है।

इस खोज को अंतर्राष्ट्रीय जर्नल ज़ूसिस्टमैटिक्स एंड इवोल्यूशन” के नवीनतम अंक में प्रकाशित किया गया है।

कुड्डालोर जिले के तटीय जल के साथ किए गए अन्वेषण सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्र किए गए इस जीनस, जिमनोथोरैक्स का यह अब तक का पहला रिकॉर्ड है।

ईल एक प्रकार की मछली होती है। वर्तमान में, इनकी 800 से अधिक विभिन्न प्रजातियां हैं और ये एंगुइलिफोर्म्स (Anguilliformes) के क्रम में वर्गीकृत किये गए हैं।

error: Content is protected !!