KONKAN 2023: भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच कोंकण 2023 अभ्यास आयोजित

भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास- कोंकण 2023 (KONKAN 2023) अरब सागर के कोंकण तट पर 20 से 22 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया।

इस अभ्यास में निर्देशित मिसाइल युद्धपोत INS त्रिशूल और टाइप 23 निर्देशित मिसाइल युद्धपोत HMS लैंकेस्टर ने हिस्सा लिया तथा इंटर-ऑपेराबिलिटी बढ़ाने व सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को अपनाने के लिए कई समुद्री अभ्यास किए।

इस अभ्यास में मरीन ऑपरेशन के सभी क्षेत्र वायु, सतह और उप-सतह शामिल थे। इसके अलावा सरफेस इन्फ्लैटबल टार्गेट ‘किलर टोमैटो’ पर गनरी शूट्स, हेलीकॉप्टर ऑपरेशन, वायु-रोधी व पनडुब्बी-रोधी युद्धपोत अभ्यास, विजिट बोर्ड सर्च व सीजर (Visit Board Search and Seizure: VBSS,) पोत कुशलता और कर्मियों का आदान-प्रदान भी शामिल था।

इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

error: Content is protected !!