शैलो वाटर क्राफ्ट परियोजना का दूसरा जहाज ‘ INS एंड्रोथ’ कोलकाता में लॉन्च किया गया

भारतीय नौसेना के लिए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर (GRSE) द्वारा निर्मित 08 x एएसडब्ल्यू शैलो वाटर क्राफ्ट (SWC) परियोजना का दूसरा एंटी-सबमरीन जहाज ‘एंड्रोथ’ (INS ‘Androth’) 21 मार्च 2023 को GRSE, कोलकाता में लॉन्च किया गया।

इस जहाज को 21 मार्च को हुगली नदी में उतारा गया। कोच्चि से लगभग 170 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में स्थित एंड्रोथ द्वीप के नाम पर इस जहाज का नाम एंड्रोथ रखा गया है।

29 अप्रैल 2019 को रक्षा मंत्रालय और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता के बीच आठ ASW SWC जहाजों के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

अर्नाला क्लास के जहाज भारतीय नौसेना में फिलहाल सेवा में अभय क्लास के SWC कॉर्वेट्स को बदल देंगे और इन जहाजों को तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी कार्यों, लो इंटेंसिटी मेरीटाइम ऑपेरशन और माइन लेईंग ऑपरेशन, जिसमें लिटोरल वाटर में सबसर्फेस सर्विलांस शामिल है, के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये जहाज 77.6 मीटर लंबे हैं, 25 समुद्री मील की अधिकतम गति के साथ इनमें 900 टन की विस्थापन क्षमता होती है।

error: Content is protected !!