Nagaland: नेफ्यू रियो 5वीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री बने

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) ने 7 मार्च 2023 को पांचवें कार्यकाल के लिए नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

कोहिमा में कैपिटल कल्चरल हॉल में नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रियो को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। NDPP के टी आर जेलियांग और बीजेपी के वाई पैटन ने राज्य के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।

यह पहली बार है कि नागालैंड राज्य में दो उपमुख्यमंत्री हैं। समारोह में अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

बता दें कि NDPP-BJP गठबंधन ने 60 विधानसभा क्षेत्रों में 37 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन सरकार का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है।

error: Content is protected !!