FIFA Awards 2022: लियोनेल मेसी ने जीता फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का खिताब

Image credit: @ FIFA

फीफा विश्व कप 2023 विजेता अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी (Best FIFA men’s player) का पुरस्कार जीता है। उन्हें 27 फरवरी को पेरिस में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2016 में फीफा पुरस्कार शुरू होने के बाद यह दूसरी बार है जब मेसी ने यह सम्मान जीता है।

वहीं स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस (Alexia Putellas) ने सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

बता दें कि वर्ष 2016 से पहले बैलोन डी’ओर और फीफा पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाता था किन्तु 2016 से फुटबॉल की विश्व शासी निकाय फीफा बैलोन डी’ओर आयोजकों से अलग हो गया। फीफा पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय टीम के कोच और कप्तान, पत्रकार और प्रशंसक वोट देते हैं।

फीफा पुरस्कार 2022 के विताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: लियोनेल मेसी

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: एलेक्सिया पुटेलस

सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर: मैरी एर्प्स

सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज

फीफा पुस्कस पुरस्कार: मार्सिन ओलेक्सी

सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच: सरीना विगमैन

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच: लियोनेल स्कालोनी

फीफा फेयर प्ले अवार्ड: लुका लोचशविली

फीफा फैन अवार्ड: अर्जेंटीना के प्रशंसक

error: Content is protected !!