Khelo India Youth Games 2022: महाराष्ट्र ने 161 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया

पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) का 11 फरवरी 2023 को समापन हो गया।

महाराष्ट्र ने 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य पदक सहित 161 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

हरियाणा ने 41 स्वर्ण, 32 रजत और 55 कांस्य पदक सहित 128 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान मध्यप्रदेश 39 स्वर्ण, 30 रजत और 27 कांस्य पदक सहित 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

राजस्थान और दिल्ली क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण में, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6 हजार एथलीटों ने 27 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा की।

error: Content is protected !!