ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23 का शुभारम्भ किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 9 फरवरी 2023 को मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23 (Mission Antyodaya Survey 2022-23) का शुभारम्भ किया।

  • यह मिशन विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय से संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा।
  • इस मिशन के अन्य उद्देश्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास प्रक्रिया में प्रगति की निगरानी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर वार्षिक सर्वेक्षण करना, ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण के जरिए एकत्र आंकड़ों के आधार पर पंचायतवार रैंकिंग करना और गैप रिपोर्ट बनाना है।
  • गैप रिपोर्ट ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के लिए एक महत्वपूर्ण इनपुट के रूप में काम करती है।
  • सर्वेक्षण सभी 2,69,253 ग्राम पंचायतों तथा समकक्ष निकायों में कराया जाएगा। सर्वेक्षण 2022 प्रश्नावली में 21 क्षेत्रों को कवर करते हुए 183 संकेतक और 216 डेटाबिंदु हैं।
  • ग्रामीण विकास विभाग विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेन्स से मापने योग्य आउटकम पर लोगों के जीवन, आजीविका में बदलाव के उद्देश्य से 2017-18 से देश की सभी ग्राम पंचायतों में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण कर रहा है। देश भर की ग्राम पंचायतों में वार्षिक सर्वेक्षण मिशन अंत्योदय ढांचे का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
  • सर्वेक्षण का उद्देश्य पंचायत विकास योजना (GPDP) के लिए भागीदारी योजना की प्रक्रिया को समर्थन देना है, जो सेवा वितरण में सुधार करेगा, नागरिकता बढ़ाएगा, लोगों के संस्थानों और समूहों के गठबंधन के लिए गति प्रदान करेगा और स्थानीय स्तर पर शासन में सुधार करेगा।
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र सतत विकास एजेंडे 2030 के लिए हस्ताक्षर किए है, जिसके अंतर्गत 17 सतत विकास लक्ष्य (SDG) अपनाये गये हैं। SDG एक अंतर्राष्ट्रीय दायित्व ही नहीं, बल्कि सभी हस्ताक्षर करने वाले देशों की घरेलू व्यय प्राथमिकताओं को नया रूप देने का माध्यम है।

4 thoughts on “ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23 का शुभारम्भ किया

  • April 8, 2023 at 4:03 pm
    Permalink

    राजस्व ग्राम विकास समिति मोथली द्वारा जनहित में जारी किया गया है वर्तमान स्थिति अनुसार स्थानीय ग्राम पंचायत पोगराकलां

    • October 3, 2023 at 8:52 am
      Permalink

      राजस्व ग्राम विकास समिति मोथली द्वारा जनहित में जारी किया गया है वर्तमान स्थिति अनुसार स्थानीय ग्रामीण विकास सेवा केन्द्र मोथली गांव में कार्यरत विकास समिति गठित किया गया है।

  • July 28, 2023 at 6:44 pm
    Permalink

    बहुत बहुत धन्यवाद आपका स्वागत है अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
    विनोद कुमार मीणा
    राजस्व ग्राम विकास समिति मोथली

Comments are closed.

error: Content is protected !!