उत्तराखंड को गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में चुना गया

नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2023 में भाग लेने वाले 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के रूप में चुना गया है। उत्तराखंड की झांकी में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कॉर्बेटे नेशनल पाक और प्रसिद्ध छोलिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया था। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की झांकी और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की झांकी रही। पंजाब रेजीमेंट सेंटर की टुकड़ी को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार दिया गया है।

  • तीनों सेनाओं में से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – पंजाब रेजिमेंट सेंटर टुकड़ी
  • सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – सीआरपीएफ मार्चिंग टुकड़ी

सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)

  • प्रथम – उत्तराखंड (मानसखंड)
  • दूसरा – महाराष्ट्र (साडे तीन शक्तिपीठ और नारी शक्ति)
  • तीसरा – उत्तर प्रदेश (अयोध्या दीपोत्सव)
  • सर्वश्रेष्ठ झांकी (मंत्रालय/विभाग) – जनजातीय कार्य मंत्रालय (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस))
error: Content is protected !!